
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज अनुशासन, परंपरा और गरिमा से परिपूर्ण पासिंग आउट परेड (POP) का भव्य आयोजन किया गया। ऐतिहासिक चेथवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस समारोह में कुल 451 कैडेट्स ने अंतिम पग भरते हुए सैन्य जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाया।
भारतीय सेना को मिले 419 नए अधिकारी
इनमें से 419 कैडेट भारतीय सेना में शामिल होंगे, जबकि 32 विदेशी कैडेट्स नौ मित्र राष्ट्रों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे। समारोह में श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लासांथा रोड्रिगो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और परेड की सलामी ली।
अनुशासन और पराक्रम की झलक
परेड में सैन्य परंपराओं, कठोर प्रशिक्षण और कैडेट्स के अद्भुत समर्पण की झलक देखने को मिली। कैडेट्स के जोश, अनुशासन और समवेत कदमताल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्कृष्ट कैडेट्स को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। भारतीय सैन्य अकादमी अब तक देश और मित्र राष्ट्रों की सेनाओं को 66,000 से अधिक सैन्य अधिकारी प्रदान कर चुकी है, जो इसकी गौरवशाली विरासत को दर्शाता है।



+ There are no comments
Add yours