गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ ने बढ़ाई अमूल दूध की कीमतें

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने से पहले आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। देशभर में अमूल दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध से बने उत्पादों के विपणनकर्ता गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (GCMMF) ने ताजा पाउच दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें आज, सोमवार (3 जून) से लागू हो गई हैं।  अमूल गोल्ड दूध में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी के अलावा अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

अमूल ने दामों को बढ़ोत्तरी को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें कहा कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि एमआरपी में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से बहुत कम है। हमने फरवरी 2023 से प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की थी। कीमतों में बढ़ोतरी संचालन और दूध उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की गई है। हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में लगभग 6-8 प्रतिशत की वृद्धि की है।  अमूल ने आगे कहा कि अमूल एक नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसे दूध उत्पादकों को देता है। मूल्य संशोधन हमारे दूध उत्पादकों को लाभकारी दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।

दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में ग्राहकों को अमूल गोल्ड अब 66 रुपए की जगह 68 रुपए में मिलेगा। जबकि आधा लीटर अमूल गोल्ड की कीमत 34 रुपए होगी। इसके अलावा अमूल ताजा आधा लीटर की कीमत 26 रुपए से बढ़कर 27 रुपए हो गई है। अमूल शक्ति आधा लीटर की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए कर दी गई है। अमूल ताजा स्मॉल पाउच को छोड़कर सभी के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।  उधर, अमूल गाय के दूध के लिए ग्राहकों को 56 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। अमूल ताजा की कीमत 54 रुपए और टी स्पेशल की कीमत 62 रुपए प्रति लीटर होगी।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours