इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

देहरादून:  सेलाकुई के राजावाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के परिसर में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार की धमक से विद्यालय प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने गुलदार के परिसर में आने की सूचना वन विभाग को दे दी है।

स्कूल के प्रबंधन के पदाधिकारी एके सिंह ने बताया कि रविवार की रात लगभग आठ बजे विद्यालय के चेयरमैन व पूर्व सांसद आर के सिन्हा के परिसर स्थित आवास से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर गुलदार चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि गुलदार की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। झाझरा के रेंजर जितेंद्र गुंसाई ने बताया कि विद्यालय परिसर के पास स्थित जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है।

उधर ढ़करानी में बछड़े को शिकार बनाने वाले गुलदार का मूवमेंट अभी तक ट्रेस नहीं हो सका है। तिमली रेंज के रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जंगल में वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours