उत्तराखंड में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम धामी ने किया अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड भाजपा ने आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है, आज देहरादून स्थित सीएम हाउस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया।

भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं, उत्तराखंड में भाजपा ने एक लक्ष्य रखा है कि राज्य के लगभग 20 लाख घरों में वह तिरंगा लगाएंगे, अभियान में भाजपा गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित विजेताओं को भी शामिल करेगी, यह कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा, इसके तहत देशभर में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना है. इसका मकसद जनता के प्रति देशभक्ति और आस्था का भाव पैदा करना है, देहरादून जिलाधिकारी ने सीडीओ को जिले में भी साढ़े तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज लगाने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए सभी वार्डों, गांवों और नगर पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours