हरिद्वार: महाशिवरात्रि के लिए केवल एक दिन बचा है, जिसे लेकर हरिद्वार पुलिस ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर ले जाने वाले शिवभक्तों से लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले ही यातायात प्लान जारी कर दिया था। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र और मंदिर परिसरों में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनाती करने की तैयारी कर ली है, जबकि हरकी पैड़ी क्षेत्र भी जीरो प्वाइंट रहेगा।
इस संबंध में पुलिस कप्तान ने सभी संबंधित थाना-प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। शारदीय कांवड़ मेले में शिवभक्तों की भीड़ लगातार हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर बिल्केश्वर और दक्षेश्वर महादेव के अलावा जिलेभर में तमाम शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। जिसको लेकर दोनों मंदिरों में पीएसी की एक कंपनी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, जबकि अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतेजाम रहेंगे। प्रभारी एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया था, जबकि जलाभिषेक को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।



+ There are no comments
Add yours