उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की होगी निगरानी

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित जोखिम से बचाने के लिए सबकी जांच के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। कोविड के कारण 2020 व 2021 में चारधाम यात्रा का संचालन प्रभावित रहा। दो साल बाद 2022 में निर्बाध रूप से चारधाम यात्रा संचालन किया गया था, जिससे चारधाम में दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी।

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं की लगातार हो रही मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच शुरू की है। पहले से किसी बीमारी से ग्रसित श्रद्धालुओं को यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

यात्रा में देश-दुनिया से बुजुर्ग श्रद्धालु आते हैं। ऐसे श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित रहते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। किस आयु वर्ग के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य किया जा सकता है, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय से भी परामर्श मांगा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज- चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य व अन्य बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। मैदानी क्षेत्रों से सीधे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेषज्ञ रणनीति बनाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद यात्रा की एसओपी जारी की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago