अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर वह याचिका सूचीबद्ध कर ली है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों-कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में होगी। न्यायाधीश ने कहा, ‘नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें, उसके एक सप्ताह बाद प्रत्युत्तर दें। जवाबों के साथ ही प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी। 12 जून तक की संपत्तियों की घोषणा की जानी है। सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्तूबर है’।
करिश्मा के बच्चों की याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व का जिक्र किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर के आचरण से बिना किसी संदेह के यह स्पष्ट होता है कि कथित वसीयत उनके द्वारा गढ़ी गई है’।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…