प्रतापगढ़ में हृदयविदारक घटना: मिट्टी निकालने गईं 4 बच्चियां नदी में डूबीं, मौत

उत्तर प्रदेश:- महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर की रहने वाली तीन सगी बहनों समेत पड़ोस की बालिका की बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। यह बच्चियां चूल्हा व घर में लेप लगाने के लिए मिट्टी निकालते के लिए गई थीं। मिट्टी लेते समय गहरे पानी में डूबने से इनकी मौत हो गई। घटनास्थल कुंडा कोतवाली के चेती सिंह का पुरवा है। साथ गई बालिका के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और नदी में डूबी स्वाति (13), संध्या (11) और चांदनी (6) पुत्री जीतलाल और प्रियांशी (7) पुत्री पृथ्वीपाल को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर महेशगंज व कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार अजय सिंह भी राजस्व विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। तीन बहनों समेत चार की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने मिट्टी बेचने के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई करवाई थी। जिसके कारण कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यही गड्ढे बच्चियों के लिए काल साबित हुए। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours