सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन से सात की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

सिक्किम के नाथू ला में मंगलवार सुबह हुए भारी हिमस्खलन में फंसे यूपी के दो पर्यटकों समेत सात की मौत हो गई। हादसे में 23 पर्यटकों को बचा लिया गया। इनमें गहरी घाटी से निकाले गए छह सैलानियों समेत 11 की हालत नाजुक है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा है।  इनमें तीन नेपाली नागरिक हैं। आशंका है कि अब भी कुछ लोग बर्फ में दबे हो सकते हैं। इस भीषण हादसे पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  दुख जताया है।

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन
सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन

मुख्यमंत्री धामी ने दुख प्रकट करते हुए कहा “सिक्किम में हिमस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं”।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours