रुड़की:- रुड़की में भाजपा नेता के घर के बाहर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गंगानगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी के घर के बाहर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बताया गया कि बदमाशों ने अपने मुंह ढक रखे थे। इस दौरान एक गोली घर के गेट पर तथा दूसरी गोली घर के बाहर खड़ी कार पर लगी। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।



+ There are no comments
Add yours