उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर  भारी भूस्खलन होने से सड़क का ढह गया आधा हिस्सा

देहरादून:- लगातार बारिश के चलते आज ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन हो गया। जिससे  सड़क का आधा हिस्सा ढह गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। वही, व्यासी के समीप अटाली  गंगा में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। जिसके चलते थाना देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा के मुताबिक, तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सड़क पर केवल पांच मीटर ही जगह बची है। जिसके चलते यहां पर वाहनों के आने जाने लायक जगह नहीं है।

भारी बारिश से अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर चलने वाले यातायात को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्र नगर डायवर्ट कर ऋषिकेश को भेजा गया। वहीं मुनि की रेती से डाइवर्ट कर यातायात नरेंद्रनगर होकर श्रीनगर, देवप्रयाग व पौड़ी के लिए भेजा गया। है। एसएचओ देवप्रयाग देव राज शर्मा के अनुसार, इस बाबत आदेश मिलने के बाद देर शाम को बदरी केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago