उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, राज्य के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए, कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई तक पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

पौड़ी में भारी बारिश का अलर्टस्कूलों में छुट्टी

पौड़ी जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एहतियात के तौर पर सोमवार को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की है कि संवेदनशील और आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें तथा नदी-नालों के पास जाने से परहेज करें।

प्रदेश में 47 सड़कों में से 27 अब भी बंद

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में कई सड़कों पर मलबा आ गया है, जिससे 47 सड़कें बंद हो गई थीं। राहत की बात यह है कि इनमें से 20 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि शेष 27 सड़कें अब भी बंद हैं।

बंद सड़कों में 24 ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार:

रुद्रप्रयाग में 4

चमोली में 6

टिहरी में 1

उत्तरकाशी में 4

पिथौरागढ़ में 6

बागेश्वर में 2

देहरादून जिले में 4 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

हालांकि, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिलों में सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours