देहरादून में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली निजात

उत्तराखंड :- उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज फिर बदला। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हैं। वहीं, दोपहर में राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली। वहीं, प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में शाम को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours