कोलकाता में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एयरपोर्ट पर 42 फ्लाइट लेट, 30 रद्द

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कोलकाता में जबरदस्त बारिश हुई। यह पिछले 4 महीने में सितंबर में हुई अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। मंगलवार की सुबह जब कोलकाता के लोग सोकर उठे, तो पूरा शहर जलमग्न हो गया था। सड़क, ट्रेन और यहां तक कि मेट्रो सेवा भी ठप हो गई। इतनी बारिश का असर कोलकाता एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट खराब मौसम के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। करीब 42 फ्लाइट डिले हो गई हैं और 30 फ्लाइट को रद करना पड़ा है।

1 सितंबर से 22 सितंबर के बीच कोलकाता में केवल 178.6 मिमी बारिश हुई। जब कल सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे के बीच ही 247.4 मिमी बारिश हुई। इसमें से भी ज्यादातर बारिश रात के कुछ घंटों में हो गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण 7 लोगों की मौत की भी खबर है।

कोलकाता के मेयर ने कहा है कि अगर अब बारिश नहीं हुई, तो शहर में स्थिति को सामान्य होने में कम से कम 12 घंटे लगेंगे। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 24 घंटों तक इसी क्षेत्र में बना रह सकता है। इस कारण शहर को अगले कुछ घंटों में और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोलकाता में हुई बारिश शहर की औसत बारिश से 2663 फीसदी ज्यादा थी। कोलकाता के अलावा हावड़ा में औसत के मुकाबले 1006 फीसदी और नॉर्थ 24 परगना में औसत से 857 फीसदी अधिक बारिश हुई।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours