मसूरी:- पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए। मसूरी निवासी आरपी बडोनी ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण किंगरेग के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गया जिससे एनएच करीब साढ़े 11 बजे बन्द हो गया लेकिन रात के एक बजे तक मार्ग नही खुला। बताया कि सड़क बन्द होने से कई वाहन फंसे हैं। वहीं एनएच के ई ई नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच बन्द होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी और मलबा हटाने का कार्य चल रहा। वही मलबा की चपेट में एक वाहन भी आया और मलबा में वाहन का कुछ हिस्सा दब गया।
उधर मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से सड़क बन्द हो गई सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन लगाकर लोनिवि ने सड़क खोल दी। लोनिवि ई ई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क बन्द हो गई थी लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है जिससे तत्काल सड़क खोल दी गई।गलोगी के पास करीब सड़क आधा घंटा तक बन्द रही है। उधर हरिद्वार में गंगी की धाराओं से एसडीआरएफ ने उन तैरती कारों को निकाला जो एक दिन पहले भारी बारिश के कारण बहकर नदी में आ गई थीं। बताते हैं कि इन गाड़़ियों को किसी स्थानीय नदी किनारे बनी जगह पर पार्क किया गया था लेकिन भारी बारिश के बाद जल-बहाव में ये गाड़ियां गंगा में आ गईं। गाड़ियां तैरती हुई हर की पैड़ी तक जा पहुंचीं जहां उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ लगी थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…