उत्तरकाशी :- यमुनोत्री क्षेत्र में भारी बारिश नदी-नाले उफान पर है। यमुनोत्री पैदल मार्ग जगह-जगह से बंद है। यमुनोत्री धाम में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर खनेडा पुल के पास की बस्ती को यमुना नदी से कटाव का खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीण बुरी तरह दहशत में है।यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट में पास मलबा आने से बार बार बंद हो रहा है। कल रात को राना गांव में भारी बारिश के कारण मलबा गांव में घुस गया था, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर काटी।



+ There are no comments
Add yours