अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। अक्सर वे मंच पर प्रस्तुति देकर फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। आज शुक्रवार 14 मार्च को होली के अवसर पर वे भुवनेश्वर में वृंदावन महोत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्होंने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी के अभिनय से सभी वाकिफ हैं। वे अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रतिभा है। हेमा मालिनी प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। आज शुक्रवार को होली के अवसर पर उन्होंने वृन्दावन महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति दी। भुवनेश्वर में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने इस महोत्सव का आयोजन किया।
हेमा मालिनी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जानकार दी कि कल गुरुवार को वे वृंदावन गुरुकुल में गईं। हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘कल मुझे होली की पूर्व संध्या पर पंडित हरि प्रसाद चौरसिया जी के वृंदावन गुरुकुल में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ’। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया मशहूर बांसुरी वादक हैं। हेमा मालिनी ने अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। इनमें प्रेम नगर, हाथ की सफाई, त्रिशूल, शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, पत्थर और पायल और बागबान जैसी फिल्में शामिल हैं। हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…