उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद धामी सरकार को बड़ा झटका लगा है।पंचायत चुनाव पर रोक की वजह रिजर्वेशन पर स्थिति साफ ना होना बताई जा रही है।
HC ने लगाई उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक
हाईकोर्ट ने धामी सरकार को बड़ा झटका दिया है। बता दें राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जून 2025 को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर आचार संहिता लागू कर दी थी। लेकिन सोमवार को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है।हाईकोर्ट का कहना है कि धामी सरकार रिजर्वेशन पर अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाई।जिसके चलते ये फैसला लिया है।
दो चरणों में होना था मतदान
बता दें राज्य में 10 जुलाई को होना पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना था. राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में चुनाव करवा रही थी. पहला चरण 10 जुलाई को होना था।जबकि दूसरा चरण 15 जुलाई को होना था। वहीं 19 जुलाई को मतगणना के साथ नतीजे आने थे। लेकिन रिजर्वेशन पर स्थिति साफ ना होने के चलते हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…