भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संभल कांड और बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि किसी को भ्रम हैं कि हमकों ईंट और पत्थर से डरा देंगे तो आ जाए दो-दो हाथ हो जाएं। देख ही लेते हैं किसमें कितना दम है। बलिया जिले की बांसडीह क्षेत्र की विधायक सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को विधायक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा मुझें यह नहीं पता कि मुसलमानों के साथ क्या होगा और क्या नहीं होगा, लेकिन हिन्दुओं ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है। वो जमाना लद गया, जब हिंदुओं पर अत्याचार होता था और सरकार कम्बल तानकर सोई रहती थी।
आज की सरकार ऐसी है कि घुसकर मारेगी और कहां कहां मारेगी ये पता भी नहीं चलेगा। सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मसले में विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल करते हुए जमकर कटाक्ष किया। विधायक सिंह ने कहा ये शांति दूतों के साथ है न। इनकी दिक्कत यह है कि ये शांति दूतों को अपनी गोदी में रखकर खिलाते और पिलाते हैं। एक मुसलमान के साथ कुछ हो जाए तो ये अपनी छाती पीटने लगते हैं। छाती पीट-पीट कर भारत का विश्व स्तर पर ऐसा सिनेरियो पेश करते हैं, जैसे कि कितना मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन यहीं हिंदुओं के साथ कश्मीर और बांग्लादेश से लेकर कर्नाटक व केरल में होता है तो इनके अंदर बोलने का साहस नहीं है।
कहा कि अब क्यों पेट में दर्द हो रहा है। जब हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे थे और जब वहां मस्जिदें बनाई जा रही थी इतने दिनों तक हम हिंदुओं के सीने पर खड़ी होकर यह मस्जिदें पांच टाइम लाउडस्पीकर से हमारा दर्द बयां करती हैं। कोर्ट के आदेश से हम वहां गए। हिंदुओं ने कोई गलत कार्य नहीं किया। हम कोर्ट में गए । कोर्ट से आदेश लेकर आए हैं। पूरे प्रशासन के साथ वहां गए हैं। उन्होंने सपा के रुख को लेकर कहा कि सपा के लोग मुसलमान के खिलाफ कैसे बोल सकते हैं,बोलेंगे तो वोट खिसक जाएगा। सारी वोट की राजनीति है। देश और प्रदेश जाए भाड़ में। वहीं बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी संभल और बांग्लादेश की घटना पर विपक्षी दलों को कटघरे में खड़ा किया।



+ There are no comments
Add yours