प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन के दौरे पर हैं। बीते दिन पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिंगफिन से मुलाकात की थी। वहीं, आज चीन से आखिरकार वो तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसका पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था। SCO शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी, शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर नजर आए।
पीएम मोदी को देखते ही पुतिन ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों नेताओं की हाथ मिलाते और गले लगते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। पीएम मोदी ने खुद यह तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर हमेशा खुशी होती है।” यह तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब रूस से तेल खरीदने का हवाला देकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात के अलावा चीन के तियानजिन से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें तीन बड़े देशों भारत, चीन और रूस के नेता एक-साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप समेत उनके प्रशासन के कई लोगों ने भारत पर रूस से तल न खरीदने का दबाव बनाया है। वहीं, भारत ने अमेरिका के सामने घुटने टेकने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…