उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की प्रमुख 16 नदियों का पवित्र जल भी कलश के माध्यम से पहुंचेगा सैन्यधाम, 02 जुलाई को देहरादून में होगा स्वागत

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में आगामी 03 जुलाई को गुनियालगांव में शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम में निर्मित होने वाले अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में प्रतिस्थापित होने पर आयोजित कार्यक्रम की सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा।

जहां प्रदेश के अमर शहीदों के आंगन से एकत्रित की गयी पवित्र मिट्टी को सैन्यधाम में प्रतिस्थापित किया जाऐगा। मंत्री ने कहा इसके अतिरिक्त, अमर जवान ज्योति की आधारशिला में उत्तराखंड की प्रमुख पवित्र नदियों का जल जिसमे गंगा, यमुना, अलकनंदा, सरस्वती, काली, शारदा, कोसी, सरयू सहित प्रदेश की करीब 16 नदियों का पवित्र जल भी सैन्यधाम निर्मित अमर जवान ज्योति की आधारशिला पर प्रतिस्थापित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों से 01 जुलाई को जल लेकर वाहन प्रस्थान करेंगे और जनपदों से विधायकगण इन जल कलशों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे, सीडीएस अनिल चौहान तथा वीर नारियों भी उपस्थित रहेंगी। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम को आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सैन्यधाम निर्माण हो रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि पांचवे धाम सैन्यधाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। वैसे ही सैन्यधाम को देखने देश-दुनिया से लोग देखने के लिए देहरादून पहुंचेंगे। इसी भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।  इस अवसर पर मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago