उत्तराखण्ड

सचिव गृह शैलेश बगौली ने प्रदेश में यूसीसी क्रियान्वयन की समीक्षा, सभी जिलाधिकारियों से की वर्चुअल बैठक

सचिव गृह  शैलेश बगौली ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन की समीक्षा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। श्री बगौली ने कहा कि आगामी 27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा, इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में यूसीसी से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से यूसीसी दिवस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु सुझाव भी मांगे।

सचिव ने कहा कि मानसून के बाद अब ग्राम स्तर तक फिर से यूसीसी से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और विशेष शिविर लगाए जाएं। जो ग्राम शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करें, उनके ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले तीन माह में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। बैठक के दौरान बताया गया कि विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में बागेश्वर (63 प्रतिशत), चंपावत (60 प्रतिशत), रुद्रप्रयाग (58 प्रतिशत), पौड़ी गढ़वाल (50 प्रतिशत), उत्तरकाशी और चमोली (49 प्रतिशत) जिले अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य जनपदों को भी इस दिशा में गति तेज करने की आवश्यकता है।

श्री बगौली ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज़ करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति की जानकारी दी और क्षेत्र विशेष में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया।

बैठक में अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती भी उपस्थित थीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago