उत्तर प्रदेश:- शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी मौत हो गई है। हादसे के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार हो गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…