रायबरेली में ट्रैक्टर और बोलेरो की भीषण टक्कर, मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे चार लोग जान से हाथ धो बैठे

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर और बोलेरो में हुई भिड़ंत, चार की मौत
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है।

यहां लखनऊ के तेलीबाग निवासी एक परिवार बोलेरो में सवार होकर बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिए महाकुंभ जा रहा था। मंगलवार तड़के  मुंशीगंज में कान्हा ढाबा के पास बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से तीन को मृत लाया गया था। तीन अन्य घायलों में से एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बालक समेत दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत की सूचना है। परिजन लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours