देश-विदेश

लॉज में लगी भीषण आग, छह सिलिंडर हुए ब्लास्ट, 50 से ज्यादा छात्र सुरक्षित बाहर निकले

पूर्णिया में लॉ कॉलेज के पास स्थित मंडल लॉज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। लॉज में आग लगने से एक-एक कर छह सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इस हादसे में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक मीटर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामला हाट थाना क्षेत्र का है। सूचना पर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लॉज में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड और एमएड के स्टूडेंट्स रहते थे। छात्रों ने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान, कैश और डॉक्यूमेंट्स जलकर राख हो गया।

इंटर साइंस के छात्र रवनीश कुमार का एडमिट कार्ड जल गया। परीक्षा केंद्र बायसी में है। सागर कुमार झा ने बताया कि आग लगने की घटना के तुरंत बाद दमकल को फोन किया गया। टीम ने पहुंचने में देरी की। लड़कों ने हिम्मत जुटाई। तीन गैस सिलेंडर को निकाला। सभी लड़कों का सामान जल गया। सभी दस्तावेज जल गए। करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

वहीं, अररिया के गुड्डू कुमार गौरव ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी है। जो लड़का खाना बना रहा था, उसने आवाज दी। हम गए तो देखे कि आग आउट ऑफ कंट्रोल है। हमें लगा कि यहां से भागना जरूरी है। हम अपना डॉक्यूमेंट लेकर भाग गए। दमकल को फोन किया। आग लगने के एक घंटा बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब जल गया था। घटना के वक्त 30 से अधिक लड़के लॉज में थे।

लॉज के छात्र और निर्दलीय सांसद के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि ‘इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र मुकेश कुमार के कमरे में मीटर लगा था। छात्रों को इसी के कमरे से धुआं उठता हुआ दिखा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ ही देर में कमरे में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ और फिर देखते ही देखते छह गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

शाहजहांपुर के ज्वैलर्स शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी, 19 सदस्य अभी भी जांच में जुटे

उत्तर प्रदेश:- शाहजहांपुर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के चौक क्षेत्र स्थित शोरूम में शनिवार…

19 hours ago

टिहरी में कार हादसा, दो भाइयों में से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

टिहरी:-  टिहरी के थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे…

20 hours ago

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयाना पर जताया खेद, कहा परिवार से खेद प्रकट करने में संकोच नहीं

देहरादून:- कल से चल रहे बवाल के बाद आज उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल…

20 hours ago

महाकुंभ ने नया कीर्तिमान किया स्थापित, 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

उत्तर प्रदेश:- शनिवार को भी संगम पर आस्था हिलोर मारती दिखी। हर मार्ग पर श्रद्धालुओं…

21 hours ago

DGP के निर्देश पर मधेपुरा में 31 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर, जांच में लापरवाही पर कार्रवाई

बिहार:-  मधेपुरा पुलिस ने अपने ही 31 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।…

22 hours ago

दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में की शुरुआत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बैठक

दिल्ली:-  दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर…

23 hours ago