जनसुराज की आज पटना में विशाल रैली, प्रशांत किशोर देंगे परिवर्तन का संदेश

बिहार:- जनुसराज पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। वह पटना के गांधी मैदान में “आज बिहार बदलाव रैली” कर रहे हैं। दोपहर से शुरू इस रैली में हजारों लोग अभी ही पहुंच चुके हैं। कई जिलों से बस और कार में भड़कर लोग आए हैं। करीब चार घंटे तक चलने वाली इस रैली में पार्टी के वरीय नेताओं के बाद प्रशांत किशोर अपना संबोधन देंगे। जनसुराज का दावा है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और बिहार की राजनीति में बदलाव लाएगी। दावा यह भी है कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग आएंगे। जनसुराज की इस रैली को लेकर पूरा पटना पोस्टरों से पट चुका है। इधर, पटना पुलिस ने इस रैली को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर रही है। जगह जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

शुक्रवार को बिहार के चुनावी साल में प्रशांत किशोर की पहली रैली है, जिसका नाम ‘बिहार बदलाव रैली’ दिया गया है। यानी, बिहार चुनाव में बदलाव होना है या नहीं, यह शुक्रवार को पीके की रैली में उमड़ी भीड़ से पता चल जाएगा। अब यही पोस्टर पीके के लिए मुसीबत बन जाएगा, अगर वह ऐसा करिश्मा नहीं दिखा पाते हैं तो। और, अगर उनका दावा सही हो गया तो सत्ता से लेकर विपक्ष तक को यह सीधी चुनौती होगी।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours