उत्तराखंड के 53 स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने की रिपोर्ट पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक से 28 नवंबर तक रिपोर्ट तलब की है। जिन 53 स्कूलों की जांच की गई थी, वो नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में स्थित हैं। जांच में स्कूलों में तैयार चावल, दाल और सब्जियों में उर्जा और प्रोटीन की मात्रा तय मानकों से कम पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने पर राज्य परियोजना निदेशक ने संबंधित जिलों के सीईओ को चेतावनी जारी की थी।
इस बाबत में नेहरू कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार ने आयोग के समक्ष शिकायत दाखिल की, जिसमें कहा, बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है, जिसमें राज्य परियोजना निदेशक को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उनकी ओर से सात जिलों के सीईओ को सिर्फ चेतावनी जारी की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…