देहरादून:- भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाए गए उद्यान विभाग के निदेशक रहे बवेजा के स्थान पर उद्यान विभाग की जिम्मेदारी अब आईएएस रणवीर चौहान को दी गई है। वे वर्तमान में कृषि विभाग के अपर सचिव भी हैं।
उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर बवेजा पर सवाल खड़े होते रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए बवेजा को निलंबित कर दिया था। उस पर उत्तरकाशी की एक नर्सरी को अनैतिक लाभ पहुँचाने का आरोप था। शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है। सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए।



+ There are no comments
Add yours