सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत, कार्रवाई पर लिया अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours