उत्तर प्रदेश:- शाहजहांपुर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के चौक क्षेत्र स्थित शोरूम में शनिवार को भी आयकर विभाग की टीम जांच करती रही। बताया जा रहा है कि टीम के दो सदस्य सुबह वाहन से कहीं गए हैं। शेष 19 सदस्य अब भी जांच कर रहे हैं। अभी तक टीम की ओर से छापे के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
आयकर विभाग के 21 सदस्यों की टीम ने बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे चौक स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान में छापा मारा था। तब से लेकर अब तक प्रतिष्ठान का मुख्य दरवाजा बंद है। बीच-बीच में सुरक्षाकर्मी या कुछ लोग बाहर निकलते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं। शनिवार सुबह आयकर विभाग की टीम के दो सदस्य बाहर निकले और एक वाहन में बैठकर कहीं चले गए। बाकी टीम अंदर अब भी जांच कर रही है।
पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की टीम अभिलेखों और स्टॉक की जांच में जुटी हुई है। आयकर अधिकारियों की मौजूदगी के कारण क्षेत्र के सराफा बाजार में कई अफवाहें उड़ रहीं हैं। कई सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखीं हैं। छापे में अभी तक आयकर विभाग को क्या हासिल हुआ है, इस पर टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
लंबे समय से चल रही जांच से यह माना जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। स्थानीय स्तर पर किसी विभागीय अधिकारी के पास छापे से संबंधित जानकारी नहीं है। छापे की कार्रवाई कब तक जारी रहेगी, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…