शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में सम्मिलित हुए। इनके साथ नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स ने भी अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर पासआउट किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली।
परेड का शुभारंभ शनिवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर ‘मार्कर्स कॉल’ के साथ हुआ, जिसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी स्थिति संभाली। 6 बजकर 42 मिनट पर ‘एडवांस कॉल’ के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे।
श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स:
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…