उत्तराखण्ड में न्याय की आस जगाएगा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कल दून में होगा कांग्रेस का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन

देहरादून:- शनिवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मीडिया प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल ने सामूहिक प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में 28 जनवरी को प्रस्तावित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जन सामान्य का आह्वाहन करते हुए उसमें प्रतिभाग करने का निवेदन किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह उत्तराखंड कांग्रेस का सौभाग्य है कि लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार धामों की भूमि उत्तराखंड को चुना। महारा ने कहा की खड़गे की आवाज हर वंचित, शोषित, गरीब और मजलूम की आवाज है। आज जिस तरह से एनसीआरबी का डाटा सामने आया है वह अत्यंत चिंताजनक है। उसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है, जहां 1 वर्ष में 907 दुष्कर्म और 778 महिलाओ के अपहरण हो गए। ऐसे में देश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है।

प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, मोहल्ले, कस्बे गांव में रहने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सीधे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संवाद करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आर्य ने कहा कि श्री खड़गे का वृहद और दीर्घकालिक अनुभव है। प्रशासनिक अनुभव में भी वह अव्वल है और जो आज देश के हालात हैं उसमें जो संदेश वह देवभूमि से देंगे वह पूरे देश में जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की खड़गे का यहां आना कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है, मजदूरों को उत्पीड़नात्मक श्रम कानून से निजात चाहिए, किसानों को महंगाई से, महिलाओं को अत्याचार से। इस सरकार ने सबको परेशान कर दिया है, नौजवान आज हताश और निराश है ,भ्रष्टाचार सर्वव्यापी है। रावत ने कहा कि खड़गे का कांग्रेस के लिए योगदान अतुलनीय है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours