उत्तराखण्ड

अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, वर्दी पहनी है तो उसके प्रति जवाबदेह भी रहना होगा- एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार:-  हरिद्वार जनपद में पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीन आचरण पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए निम्न अधिकारी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है–

*1) चौकी इंचार्ज शान्तरशाह हेमदत्त भारद्वाज

अपहरण जैसी जघन्य घटना की तहरीर एवं प्रकरण के संबंध में गुमराह करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना आदि

*2) कांस्टेबल चालक निलय यादव

दिनांक 23-08-2023 को थाना सिडकुल से पुलिस लाइन स्थानांतरण के दौरान थाना स्टाफ एवं थाना अध्यक्ष के प्रति अशोभनीय भाषा व आपत्तिजनक व्यवहार करने के कारण

*3- आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा
*4- आरक्षी मोहन
*5- आरक्षी मनोज डोभाल

आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा के ड्यूटी पर न होने के दौरान सड़क मार्ग में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर आमजन से हुए विवाद जिसके फलस्वरुप थाना सिडकुल में तैनात आरक्षी मोहन एवं आरक्षी मनोज डोभाल द्वारा व्यक्ति को थाने पर लाकर बिना थाना अध्यक्ष के संज्ञान में लाए एवं दिवस अधिकारी को गुमराह करते हुए 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर छोड़ना जिससे पुलिस की आमजन में छवि धूमिल होने के कारण।

इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल होंगे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की

कोतवाली रुड़की का स्वतंत्र प्रभार देख रहीं आईपीएस (प्रशिक्षु) निहारिका तोमर के दिनांक 28-05-2023 से व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 12 सप्ताह का ग्रामीण क्षेत्र थाने का स्वतंत्र प्रभार के प्रशिक्षण की अवधि दिनांक 20-08-2023 को पूर्ण होने के फलस्वरुप निरीक्षक मनोज मैनवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की नियुक्त किया जाता है।

आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका तोमर द्वारा दिनांक 30-08-2023 से जनपद के शेष व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किए जाएंगे एवं तत्पश्चात दिनांक 30-08-2023 से निरीक्षक मनोज मैनवाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के दायित्वों का पूर्ण रूपेण पालन किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago