जंगल से भटककर एक हिरण रुड़की की पॉश कॉलोनी में एक घर में घुस आया। हिरण की चहल-पहल घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र नीलम टॉकीज के पास उद्यमी विवेक अग्रवाल का आवास है।
एक हिरण जंगल से भटककर उनके आवास परिसर में घुस आया। हिरण काफी देर तक उनके आवास परिसर में टहलता रहा। कुछ देर बाद वह आवास से निकालकर चला गया। शुक्रवार की सुबह घर के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हिरण को देखकर वह भी हैरत में पड़ गए।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों को भी हिरण के आवास में घुसने की जानकारी दी। वहीं, पॉश कॉलोनी में हिरण घुसने की वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, रुड़की वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरण रात के समय जंगल से भटककर कॉलोनी में घुस आया होगा। हिरण के संबंध में टीम को लगाकर जानकारी जुटाई जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…