राष्ट्रीय

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव चरम पर, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अस्पताल अलर्ट

भारत ने पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके लिया। इसके बाद से भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इन हालातों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच खबर है कि दिल्ली के सभी अस्पतालों में डॉक्टर की छुट्टियां रद्द हो सकती है। सफदरजंग अस्पताल में कल से छुट्टियां शुरू हो गई है। एम्स और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 16 मई से छुट्टियां शुरू हो रही है। वहीं, दूसरे अस्पतालों में भी डॉक्टरों की छुट्टियां होती है। इस दौरान आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में वर्तमान हालात को देखते हुए सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की जा सकती हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार क दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और नागरिक संरचनाओं को कोई क्षति व हानि न पहुंचे। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के साथ सीमा पर रात में हवाई निगरानी के दौरान अखनूर, सांबा, बारामुल्ला और कुपवाड़ा और कई अन्य स्थानों पर सायरन बजने और कई विस्फोटों की सूचना मिली।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago