बारिश के कारण देवपुरा बनबसा में जलभराव से 11 लोगों को फंसे होने की सूचना, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंपावत :-  उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते देर रात एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि चंपावत जनपद के देवपुरा बनबसा में कुछ लोग जलभराव के कारण फंसे हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बढ़ते जल स्तर और भारी बारिश के बीच, देवपुरा बनबसा में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। अब तक टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 2 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

रेस्क्यू कार्य को त्वरित गति से करने के लिए एसडीआरएफ टीम को दो भागों में बांटा गया है। एक टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल प्रवेश नगरकोटी, प्रकाश तिवारी, कांस्टेबल नवीन पोखरिया, मनोज गहतोड़ी और ललित बोरा शामिल हैं, टनकपुर के वार्ड नंबर 9 में जलभराव के कारण रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है। दूसरी टीम, जिसका नेतृत्व एसआई मनीष भाकुनी कर रहे हैं, देवपुरा बनबसा में लगातार रेस्क्यू कार्य कर रही है। इस टीम में कांस्टेबल प्रदीप मेहता, कांस्टेबल कृष्ण सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, सुरेश मेहरा, राहुल और ललित कुमार शामिल हैं। बारिश लगातार जारी है, लेकिन एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर हर चुनौती का सामना करते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है।

निर्देशानुसार सेनानायक  मणिकांत मिश्रा एक एसडीआरएफ की टीम बैकअप के तौर पर रुद्रपुर पहुंच गई है,जो खटीमा क्षेत्र के लिए रवाना है l उधम सिंह नगर एवं जनपद चंपावत में जल भराव वाले क्षेत्रों में एसडीआरएफ की कुल 04 टीम में काम कर रही हैं l वर्तमान में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बनबसा क्षेत्र से 45 महिला, पुरुष, बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया गया l

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours