मौसम खराब होने पर केदारनाथ यात्रा रोकने के निर्देश

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। हालांकि केदारनाथ यात्रा सुचारू है। सुबह 11 बजे तक 3000 से अधिक यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। आईजी गढ़वाल करन नगनियाल ने बताया है कि अभी मौसम वहां ठीक है इसलिए यात्री भेजे जा रहे हैं। मौसमराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से जारी भारी बारिश के बाद भी हेमकुंड सहित चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को भी 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड और चारधाम के दर्शन किए।
बीकेटीसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 5583 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए तो 6697 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे। वहीं गंगोत्री में 8708 और यमुनोत्री में 2034 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 1370 श्रद्धालु हेमकुंड सहिब पहुंचे। इस तरह से हेमकुंड और चारों धामों में 24 हजार 392 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours