ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होने वाले योग में जहां विभिन्न देशों के राजदूत, प्रदेश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे। वहीं रात्रि भोज में वीवीआईपी मंडुवे की रोटी, काली दाल का चैंसा के साग सहित पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लेंगे।
भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुहाने मौसम मेंं पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमें मंगोलिया, नेपाल, मैक्सिको सहित अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित कई वीवीआईपी भाग ले रहे हैं। इनके रात्रि भोज को प्रशासन और आयुष विभाग ने खास बनाया है जिसमें पौष्टिक गुणों से भरपूर पहाड़ी व्यंजनों को शामिल किया गया है।
मीनू के अनुसार यहां वीवीआईपी के लिए मंडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, झंगोरे की खीर, राजमा की दाल और काली दाल का चैंसा भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है केंद्र और प्रदेश सरकार के मिशन मिलेट के तहत स्थानीय उत्पादों को नए आयाम देने के लिए पहाड़ी व्यंजनों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।



+ There are no comments
Add yours