आईटीबीपी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का किया प्रयास

देहरादून:  देहरादून के सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours