गंगोलीहाट (पिथौरागढ़):- नगर के पोस्ट ऑफिस लाइन में लगे जाम से बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम एक होटल में आई बरात के वाहनों से लगा। बरात में एक दर्जन से अधिक वाहन थे। ड्यूटी में तैनात होमगार्ड लंबे समय तक जाम खुलवाने में लग रहे लेकिन बराती सड़क पर नाचते रहे। बाद में पुलिस कांस्टेबल जाम खुलवाने पहुंचे। जाम खुलवाने में उनके भी पसीने छूट गए। संकरी सड़क होने के कारण पोस्ट ऑफिस लाइन में आए दिन लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम की संभावना अधिक रहती हैं। जाम लगने का एक बड़ा कारण गंगोलीहाट में पार्किंग का नहीं होना भी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…