मसूरी में हुआ जिओ ट्रीयू 5 जी सेवा का शुभारंभ , मंत्री गणेश जोशी ने कहा यहां आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को मिलेगा लाभ

मसूरी:  कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित गांधी चौक में जिओ ट्रीयू 5 जी सेवा का विधिवत रूप से  शुभारंभ किया, 5 जी सेवा से मसूरी आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को 5 जी सेवा प्रारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि आज देश आधुनिक तकनीकी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मसूरी में आज 5 जी की शुरूआत होने से मसूरी वासियों के साथ साथ मसूरी में लाखों करोड़ों की संख्या में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जो परिकल्पना है डिजिटल इंडिया उसको मजबूती मिलेगी, इसके अतिरिक्त उन्होंने जिओ कंपनी के उत्तराखंड स्टेट के मार्केटिंग हेड को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जहां नेटवर्क की समस्या है वहां पर नेटवर्क की व्यवस्था का सुधारीकरण का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह 5 जी सेवा मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिओ स्टेट हेड गौरव आनंद, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई, ओपी उनियाल, संजय अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours