मसूरी: कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित गांधी चौक में जिओ ट्रीयू 5 जी सेवा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया, 5 जी सेवा से मसूरी आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को 5 जी सेवा प्रारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि आज देश आधुनिक तकनीकी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मसूरी में आज 5 जी की शुरूआत होने से मसूरी वासियों के साथ साथ मसूरी में लाखों करोड़ों की संख्या में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जो परिकल्पना है डिजिटल इंडिया उसको मजबूती मिलेगी, इसके अतिरिक्त उन्होंने जिओ कंपनी के उत्तराखंड स्टेट के मार्केटिंग हेड को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जहां नेटवर्क की समस्या है वहां पर नेटवर्क की व्यवस्था का सुधारीकरण का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह 5 जी सेवा मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिओ स्टेट हेड गौरव आनंद, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई, ओपी उनियाल, संजय अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…