मनोरंजन

जॉन अब्राहम ने खरीदी नई थॉर रॉक्स कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इसी बीच जॉन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में थॉर रॉक्स को जोड़ लिया है। क्या जानते हैं आप इस कार कि कीमत कितनी है। जॉन को बाइक और कारों का बेहद शौक है। अब उन्होंने अपने गैराज में यह नई कस्टमाइज्ड ब्लैक थार रॉक्स जोड़ ली है। यह कार देखने में बहुत शानदार है। पावर ड्रिफ्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जॉन अपनी नई कार को पेश करते हुए स्टाफ से बात कर रहे हैं।

वीडियो के साथ लिखा गया, “जॉन अब्राहम की नई कार को नमस्ते कहें – एक खास कस्टम महिंद्रा थार रॉक्स।” थॉर रॉक्स कार की कीमत 12.99 लाख से 23.09 लाख रुपये तक है। वहीं इसके 4WD मॉडल की कीमत 19.09 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी जैसी गाड़ियों से टक्कर लेती है। दिलचस्प बात यह है कि जॉन पिछले साल अगस्त में थार रॉक्स के लॉन्च इवेंट में भी शामिल हुए थे। जाहिर है, वह इस कार को काफी समय से पसंद कर रहे थे। जॉन के पास पहले से ही निसान जीटी-आर और इसुजु वी-क्रॉस जैसी शानदार कारें हैं। इसके अलावा उनके पास कई बेहतरीन बाइक का कलेक्शन भी है। जॉन अब्राहिम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जॉन के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago