चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेलंग के पास टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की जल विद्युत परियोजना के डैम साइट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे डैम साइट पर काम कर रहे करीब 200 मजदूरों में से आठ घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार घायलों को टीएचडीसी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक घायल का पीपलकोटी में प्लास्टर कराया गया है, जबकि एक गंभीर घायले को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है।
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे की वजह से परियोजना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है और जांच जारी है।



+ There are no comments
Add yours