मनोरंजन

काजोल-रानी मुखर्जी की दुर्गा पूजा में दिखी बॉलीवुड की रौनक, सेलेब्स ने की मां की आराधना

मुंबई में काजोल और रानी मुखर्जी मिलकर हर साल दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती हैं। इस बार भी दुर्गा मां की आराधना मुखर्जी परिवार मिलकर कर रहा है। इस दुर्गा पूजा में कई सेलेब्स शामिल हाे रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के अलावा एक नामी एक्ट्रेस भी काजोल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस एक्ट्रेस की संस्कार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जिस एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है, उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वह सोमवार को ही भारत आईं। मंगलवार को प्रियंका को काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पांडाल में देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रियंका का पूजा वाला वीडियो वायरल है। वह भारतीय पहनावा पहने दिखीं। जब पंडित जी ने पूजा शुरू की तो प्रियंका ने सिर पर चुन्नी को रख लिया। यह सब देखकर ही यूजर्स ने प्रियंका के संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि वह विदेश में रहकर भी अपने भारतीय संस्कारों को नहीं भूली हैं। दुर्गा पूजा पांडाल में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ ट्विंकल खन्ना को भी देखा गया। तीनों ने साथ में पैपराजी को फोटो क्लिक करवाए। इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में एक टॉक शो ‘टू मच’ कर रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट से काजोल और ट्विंकल बात करेंगी।

काजोल और रानी मुखर्जी वाले दुर्गा पूजा पांडाल में जया बच्चन, रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग दिन पर मौजूद दिखे। सभी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago