कांवड़ यात्रा हुई शुरू, हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी

आज से कांवड़ मेला शुरू  हो गया है, यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और CCTV कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बीते दिन रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं, वहीं कांवड़ मेला 26 जुलाई तक चलेगा।

 

पीएसी और अर्द्धसैनिक बल पहुंचा हरिद्वार

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी मौजूद रहे।

ये दिए गए निर्देश

  1. प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा।
  2. कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल को प्रयोग नहीं करेगा।
  3. ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन करते मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
  4. यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजा जाए।
  5. बॉर्डर पर कांवड़ वाहनों की चेकिंग सख्ती से की जाए।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours