उत्तराखण्ड

क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना को लेकर भूमि हस्तांतरण की मिली मंजूरी

चमोली:-  उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में आमजन को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराने के मद्देनजर जिला अस्पताल गोपेश्वर में जल्द ही 52 बेडड  क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना की जाएगी जिसको लेकर वर्षों से लंबित पड़ी 3 हजार वर्ग मीटर भूमि हस्तांतरण के मामले को शासन ने मंजूरी दे दी है।  यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने साझा की है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विगत माह में सीमांत जनपद चमोली भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में जगह की कमी के कारण क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित नहीं हो पा रहे थे जिसके कारण अति गंभीर रोगियों को इलाज मुहैया कराने में खासी परेशानी देखी जा रही थी। जिसके कारण आमजन को स्वास्थ्य लाभ के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत शासन में संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद जिला अस्पताल के समीप भूमि का हस्तांतरण पीडब्ल्यूडी से स्वास्थ्य विभाग को कर दी गई है। शीघ्र ही हाईटेक इक्विपमेंट से सुसज्जित 52 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं और जल्द ही आमजन को स्वास्थ्य लाभ उन्हीं के गृह जनपद में मिलने लगेगा।

सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना हेतु विभागीय स्तर पर कार्य शुरु हो गया है। उन्होंने बताया की पहाड़ी जनपद में आपदा तथा दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर ब्लॉक आमजन, पर्यटक, धार्मिक पर्यटक, साहसिक खेल प्रेमियों की लाइफ सेंविंग में वरदान साबित होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago