धारचूला नयाबस्ती में हुआ भूस्खलन, फंसे दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे

धारचूला:-  उत्तराखंड में तेज बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से कई हाईवे क्षतिग्रस्त है तो कई पहाड़ियों से पत्थर गिरने भी शुरू हो गए है। जिसे यातायात में परेशानी हो रही है। वहीं आज पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। जिस कारण दोनों और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे हैं। कार्यदायी संस्था हिलवेज सड़क खोलने में लगी है। सड़क दोपहर तक खुलने की उम्मीद है। इसके अलावा मलबा आने से 18 से अधिक सड़कें बंद हैं।

धारचूला के दारमा घाटी में मूसलाधार बारिश से चल गांव को जोड़ने वाली धौली नदी किनारे लगी ट्राली बह गई है। इस वजह से 50 परिवारों का संपर्क कट गया है। बारिश से नालों के भी रौद्र रूप धारण करने से कीड़ा जड़ी दोहन करने गए 25 लोगों को जान जोखिम में डालकर गांव पहुंचना पड़ा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours