लखनऊ मंडल से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें रवाना, चारबाग स्टेशन से प्रयाग और फाफामऊ के लिए होगी सुविधा

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन अनारक्षित श्रेणी की दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चारबाग स्टेशन से चलाएगा। ये ट्रेनें प्रयाग जंक्शन व फाफामऊ के लिए चलेंगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04292 लखनऊ-प्रयाग जंक्शन चारबाग स्टेशन से दोपहर दो बजे चलकर उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार होते हुए प्रयाग शाम 7:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 12, 13, 27, 28 जनवरी, एक, दो, 10, 11, 24 व 25 फरवरी को चलाई जाएगी।

04294 ट्रेन 28 जनवरी को चारबाग से शाम साढ़े सात बजे उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, दरियापुर, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार होते हुए फाफामऊ रात 12:45 बजे पहुंचेगी।

चेन्नई-गोमतीनगर कुंभ स्पेशल 18 से
ट्रेन 06071/72 एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल)-गोमतीनगर स्पेशल छह फेरों में चलाई जाएगी। 06071 स्पेशल 18 जनवरी, 15 फरवरी और पहली मार्च को चेन्नई सेंट्रल से दोपहर 2:20 बजे चलकर प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या धाम होकर तीसरे दिन गोमतीनगर स्टेशन दोपहर सवा दो बजे पहुंचेगी। ट्रेन 06072 स्पेशल 21 जनवरी, 18 फरवरी और चार मार्च को गोमतीनगर से सुबह पौने चार बजे चलकर अगली रात 11:55 बजे चेन्नई पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के दस, स्लीपर के सात कोच होंगे।

रेलवे कर्मियों की जैकेट पर होगा टिकट बनाने का क्यूआर कोड
महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर रेलकर्मियों के जैकेट पर क्यूआर कोड अंकित होगा। इसे स्कैन करते ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (यूटीएस) मोबाइल एप डाउनलोड होगा। इससे यात्री खुद ही अनारक्षित श्रेणी के टिकट बना सकेंगे। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। ये हरे रंग की जैकेट पहने रहेंगे। उीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि यह सुविधा लखनऊ के स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours