मणिमहेश यात्रा: हेलिटैक्सी सेवा 9 अगस्त से होगी शुरू, टेंडर प्रक्रिया आरंभ

मणिमहेश यात्रा में हेलिटैक्सी सेवा अधिकारिक तौर पर यात्रा के आरंभ होने से पहले ही आरंभ हो जाएगी। इसके तहत नौ अगस्त को भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी और तीन सितंबर तक यह दौर जारी रहेगा। बहरहाल हेलिटैक्सी सेवा के लिए प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है और 15 जून को तय हो जाएगी कि कौन कंपनी यहां पर अपनी हेलिटैक्सी सेवा प्रदान करेगी। खबर की पुष्टि मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक मणिमहेश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को राधाअष्टमी है।

बावजूद इसके मणिमहेश न्यास एवं उपमंडलीय प्रशासन स्थानीय पंडितों से इस बावत विचार-विमर्श करेगा, चंूकि पूर्व में मणिमहेश यात्रा के आरंभ और समापन की तिथियों को लेकर विरोधाभास की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। पता चला है कि इसी को लेकर तहसीलदार भरमौर और स्थानीय पंडितों के बीच मंगलवार को बातचीत होगी और इसके बाद ही प्रशासन अधिकारिक यात्रा के आरंभ होने और समापन की तिथि की घोषणा करेगा। –एचडीएम

मणिमहेश मंदिर न्यास एवं प्रशासन ने हेलिटैक्सी सेवा की टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके अनुसार नौ अगस्त से मणिमहेश यात्रा की हेलिटैक्सी सेवा आरंभ हो जाएगी और यह तीन सितंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मणिमहेश मंदिर न्यास ने हाल ही में हुई ट्रस्ट की बैठक में यात्रा में हेलिटैक्सी सेवा का टेंडर तीन वर्षों के लिए करने का फैसला लिया है। इस वर्ष हेलिटैक्सी सेवा की शत-प्रतिशत बुकिंग मणिमहेश मंदिर न्यास की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन होगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours